इमान वेलानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिस मार्वेल मार्वेल स्टूडियोज की सबसे कम उम्र की सुपर हीरो है। इससे पहले सबसे कम उम्र का सुपर हीरो पीटर पार्कर यानी स्पाइडर मैन था। 'मिस मार्वेल' एक टीवी सीरीज है जिसमें मिस मार्वेल का किरदार निभाने के लिए स्टूडियो ने पाकिस्तानी प्रवासी कनाडाई अभिनेत्री इमान वेलानी का चयन किया है। यह किरदार कैप्टन मार्वेल की अगली फिल्म में भी दिखाई देगा। मिस मार्वेल की शूटिंग मार्च से बैंकॉक में शुरू होने की खबरें पहले ही आ चुकी हैं। और, मार्वेल में कोई इस बात की पुष्टि तो नहीं कर रहा लेकिन कहा यही जा रहा है कि फरहान की बैंकॉक में मौजूदगी इसी सीरीज के लिए हैं।