सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'भारत' फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी उनके साथ कई जगह नजर आ रही हैं। हाल ही में यह दोनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे और दिल खोलकर बातचीत की। इन दोनों की यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इसके साथ ही दोनों का नाम एक दूसरे से भी जुड़ चुका है। हालांकि कटरीना ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनका सलमान के साथ नाम जुड़ा है। ऐश्वर्या, संगीता बिजलानी और यूलिया के साथ भी सलमान का नाम जुड़ चुका है। वहीं एक नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) का भी है।