फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar Birthday: बेटी के स्कूल के सामने समोसे बेचते थे पिता, जानें अनसुना किस्सा

Mon, 03 Jun 2019 04:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला
6 जून को सिंगर नेहा कक्कड़ का बर्थडे है। आज के वक्त नेहा कक्कड़ को हिट मशीन कहना गलत नहीं होगा। नेहा कक्कड़ न सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपनी स्माइल से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। खुशनुमा नेहा को कई बार रोते हुए भी देखा गया है। ऐसे ही नेहा कक्कड़ ने रोते हुए एक बार एक किस्से का जिक्र किया था। आइए जानते हैं कि क्या है वो किस्सा...
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
दरअसल नेहा कक्कड़ जी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6’ में बतौर जज नजर आईं थीं। ऐसे में एक बार शो में भावुक होकर नेहा ने कहा था- 'आज जब मैं बच्चों को रियलिटी शो का हिस्सा बनते हुए देखती हूं, तो मुझे अपना संघर्ष याद आता है। पहले पिता जी हमें अच्छा जीवन देने के लिए बहुत मेहनत करते थे। मैं आज भी उन दिनों को नहीं भूल सकती जब मेरे पिता सोनू दीदी (नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़) के स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। कॉलेज के बच्चे मेरी बहन पर तंज कसते थे।'
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar
इसके बाद नेहा ने कहा था- 'बाद में मैं दिल्ली रहने के लिए आई। सोनू दीदी और मेरा भाई जागरण में गाना गाया करते थे। मैंने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उस वक्त कोई समय सीमा नहीं हुआ करती थी, जिसके कारण सुबह तक गाना पड़ता था। कुछ लोग हमारे प्रयासों की कभी तारीफ नहीं करते हैं। कई घंटों तक गाना गाने का मतलब था कि मैं दूसरे दिन सुबह स्कूल नहीं जा पाती थी। मेरे लाइफ में यू-टर्न तब आया जब मैंने एक सिंगिंग रिएलिटी शो में भाग लिया।'

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ ने 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लिया था। हालांकि वो शो में जीत नहीं दर्ज करा पाईं थीं। लेकिन नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में नेहा ने एल्बम (नेहा द रॉकस्टार) लॉन्च की थी। वहीं बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग सेकेंड हैंड जवानी माना जाता है, लेकिन नेहा को फेम यारियां फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Kakkar Sonu Kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ भी सिंगर हैं। वहीं नेहा का भाई टोनी कक्कड़ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। हाल ही में टोनी का गाना धीमे धीमे रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद
किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें