फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir files: तेलंगाना में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मारपीट का वीडियो वायरल

Sat, 19 Mar 2022 04:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया गया है। रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही। फिल्म रिलीज के आठवें दिन 100 करोड़ के क्लब में भी पहुंच चुकी है। इसी सबके बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, तेलंगाना में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जिसके कारण हालात काफी बिगड़ गए और लोगों के बीच मारपीट भी हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में 18 मार्च को यह घटना हुई है। थिएटर में दो बदमाशों ने माहौल खराब करने की कोशिश की और भारत विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद थिएटर में मौजूद लोग भड़क गए और दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन दोनों बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि मामले की पुष्टि की जा रही है। अभी तक किसी की ओर से भी औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। ऐसा लग रहा है कि माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
राधे श्याम, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media
'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही। इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई प्रभास स्टारर 'राधे श्याम' को मात दे दी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं। जल्द ही फिल्म को चार और भाषाओं में डब किया जाने वाले है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें