फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files International Box Office: विदेश में बढ़ीं 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीन्स, इन शहरों में पहली बार रिलीज हुई कोई भारतीय फिल्म

Sat, 19 Mar 2022 04:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' न केवल भारतीय सिनेमा में एक नया मानदंड स्थापित कर रही है, बल्कि विश्व स्तर पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इस फिल्म ने महज आठ दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित यह फिल्म न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी चमक बिखेर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगापुर और न्यूजीलैंड जैसे प्रमुख क्षेत्रों को छोड़कर, फिल्म ने पहले सप्ताह में चुनिंदा देशों में 11.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। शुरुआत में फिल्म 9 देशों में केवल 100 स्क्रीनों पर रिलीज की गई थी। हालांकि बढ़ती मांग को देखते हुए 'द कश्मीर फाइल्स'  को 25 देशों में 350 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया। बच्चन पांडे VS द कश्मीर फाइल्स: कलेक्शन, एडवांस बुकिंग और पर्दों की संख्या से जानिए कौन किस पर पड़ा भारी
विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी अमेरिका में 7.59 करोड़ रुपये, यूके में 1.21 करोड़ रुपये और ऑस्ट्रेलिया में 'द कश्मीर फाइल्स' ने 1.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म अपने पहले सप्ताह में उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस की शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में भी शामिल हो गई है। इतना ही नहीं इस फिल्म की मांग ऑस्ट्रेलिया के गेराल्डटन, बनबरी, पोर्ट हेडलैंड जैसे छोटे शहरों से भी बड़ रही है, जहां इससे पहले किसी भारतीय फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। Highest 8th Day Collection Movies: टॉप 10 की लिस्ट से ‘कश्मीर फाइल्स’ ने ऋतिक की फिल्म ‘वॉर’ को किया बाहर, ये हैं बाकी फिल्में
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को पहले दिन से 500 फीसदी ज्यादा कमाई की है। बता दें कि यह भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं हुआ है। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 116.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आठवें दिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने 19.15 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। The Kashmir Files Box Office Records: 'पुष्पा', 'बाहुबली-2', 'संजू' काे पछाड़, द कश्मीर फाइल्स ने बनाए तीन रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें