फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती को मिल रही थी रेप और मर्डर की धमकी, मुंबई पुलिस ने की आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2020 07:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही लोगों के निशाने पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती आ गई थीं। जिसके चलते लगातार सोशल मीडिया पर रिया को ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही रिया को रेप और जान से मार देने की धमकियां भी मिल रही थीं। जिसके बाद रिया ने इस मामले पर आपत्ति दर्ज करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। साथ ही मामले की सिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
वहीं खबर है कि रिया को धमकी देने के मामले में दो इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की तलाश की जा रही है। साथ ही जांच अभी प्राथमिक स्तर पर ही है।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
सांताक्रूज पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, 'हमने भारतीय दंड व्यवस्था की धारा 507, 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को साइबर अपराध शाखा में इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके करीबी मित्र एवं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद से उन्हें लगातार बलात्कार और हत्या की धमकियां मिल रही हैं। रिया ने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा करते हुए बताया था। साथ ही उन्होंने एक धमकीभरा स्क्रीनशॉट भी साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
गौरतलब है कि बीती 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इसके बाद से ही सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराते रहे थे। कई लोग उन्हें धमकी भरे संदेश भेज रहे थे। जिसके चलते अब रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पेज से 'कमेंट्स सैक्शन' को भी बंद कर दिया है।

पढ़ें: म्यूजिक वीडियो के लिए तुलसी ने सीखा चेलो और डांस समेत मनोरंजन की ये हैं इस वक्त की पांच फटाफट खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें