फिरोजपुर के सबसे पुरानी और पाकिस्तानी दर्शकों के सबसे मनपसंद सिनेमाहॉल धनी राम थियेटर बंद हो गया है। इस सिनेमाहॉल को राजा टॉकीज के नाम से जाना जाता था। ये सिनेमाहॉल साल 1930 में बना था। भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर से सटे फिरोजपुर शहर में बने राजा टॉकीज में पाकिस्तानी दर्शक फिल्में देखना काफी पसंद करते थे।
विज्ञापन
2 of 5
Raja Talkies
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट द ट्रिब्यून की खबर के अनुसार राजा टॉकीज को काफी समय से बढ़ते टैक्स और मल्टीप्लेक्स के दौर में चला पाना मुश्किल हो गया था, जिसके चलते इस सिनेमाहॉल को बंद करना पड़ा है। राजा टॉकीज के मालिकों के अनुसार लगातार घटती दर्शकों की संख्या और देखभाल के लिए बढ़ते खर्च को देखते हुए इसे बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Raja Talkies
- फोटो : social media
राजा टॉकीज के मालिकों में से एक सुभाष कालिया ने कहा, 'शहर में ज्यादातर मल्टीप्लेक्स में बन चुके हैं। ऐसे में बॉर्डर से सटे इस शहर में सिनेमाघर का बहुत ज्यादा स्कोप नहीं है और इसलिए हमने राजा टॉकीज को बंद करने का फैसला किया है'। गौरतलब है कि एक जमाने में हुसैनीवाला चेक पोस्ट पर भारत-पाकिस्तान का व्यापार होता था, व्यापार के लेन-देन के दौरान पाकिस्तान के कई व्यापारी यहां रुकते और राजा टॉकीज में भारतीय फिल्में देखना पसंद करते थे।
4 of 5
Raja Talkies
- फोटो : social media
खबर के अनुसार साल 1971 के लड़ाई के बाद हुसैनीवाला चेक पोस्ट बंद कर दिया गया था, लेकिन पाकिस्तानी दर्शकों के बीच ये सिनेमाहॉल शुरू के ही लोकप्रिय रहा था। वहीं राजा टॉकीज के अलावा तीन और सिनेमाघर जोशी पैलेस, शिमला टॉकीज और अमर टॉकीज भी काफी मशहूर थे। ये तीनों भी राजा टॉकीज के साथ बंद कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि कपूर खानदान की धरोहर 'आर के स्टूडियो' के बिकने के बाद बीते दिनों एक सिनेमाहॉल पर ताला लग गया। चित्रा सिनेमाघर के नाम से मशहूर और मुंबई के दादर पूर्व में स्थित इस सिनेमाहॉल को हाल ही में बंद कर दिया गया है। 70 साल पहले इस सिंगल स्क्रीन थियेटर की शुरुआत हुई थी लेकिन अब कारोबार ठीक न होने की वजह से सिनेमाहॉल के मालिक ने इसे बंद करने का फैसला लिया।