पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी कंदील बलोच की साल 2016 में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अपनी तस्वीरों और वीडियो से सुर्खियों में रहने वाली कंदील को पाकिस्तान की किम कार्दिशियां कहा जाता था। वह अक्सर बोल्ड तस्वीरों या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती थीं। हत्या के तीन साल बाद बलोच का फरार भाई इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।