फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन कटने की धमकी के बीच शाहरुख-आमिर ने किया दीपिका को फोन, कही ऐसी बात

Wed, 22 Nov 2017 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
चौतरफा विरोधों और राजनैतिक विवाद के चलते ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दी गई है। 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की अगली रिलीजिंग डेट का खुलासा नहीं हो पाया है। दूसरी ओर राजपूत संगठनों से मिल रही लगातार धमकियों को देखते हुए फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मुंबई स्थित घर के बाद अब उनके बेंगलुरु वाले घर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 4
ऐसे मुश्किल समय में पूरा बॉलीवुड एक साथ खड़ा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक फैंस अपने पसंदीदा एक्टर-एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं। बड़े नामों में आमिर खान-शाहरुख खान भी शामिल है। सूत्रों की माने तो दीपिका से जुड़ी ऐसी खबर सुनते ही आमिर खान ने फोन लगाकर दीपिका का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन

3 of 4
दोनों सितारों के बीच लंबी बातचीत भी हुई। आमिर ने दीपिका को हर मुश्किल वक्त पर साथ खड़े रहने का वादा तक दिया। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख ने भी दीपिका पादुकोण को फोन लगाकर बात की। साथ ही ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयानों पर चिंता भी जाहिर की। दूसरी ओर ऐसे मुश्किल समय में भी दीपिका पूरे संयम और मजबूती के साथ टिकी हुईं हैं।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : ani
बता दें कि हरियाणा के बीजेपी नेता कुंवर सूरजपाल सिंह अम्मू ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 'सिर काटने' वाले को 10 करोड़ रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। अम्मू ने कहा, 'हम कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन हम राजपूत राजाओं और रानियों की छवि धूमिल करने वाले किसी शख्स को माफ नहीं करेंगे'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें