अपने बेबाक और तेज-तर्रार अंदाज में बयान-बाजी के लिए मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने 'पद्मावती' को लेकर बयान दिया है। नाना पाटेकर ने उस वक्त ये बयान दिया है जब आज संजय लीला भंसाली संसद की स्टैडिंग कमिटी के सामने पेश होने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Deepika Padukone
नाना पाटेकर ने दीपिका का समर्थन करते हुए कहा है कि किसी को जान से मारने की धमकी देना बेहद गलत है। इस तरह का विरोध किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है।
Issuing death threats to Deepika Padukone & Sanjay Leela Bhansali is wrong: Nana Patekar on #Padmavati
— ANI (@ANI) November 30, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Padmavati
इसके अलावा नाना पाटेकर ने पद्मावती विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म तथ्यों पर होनी चाहिए उसमें छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और इस फिल्म को लेकर ही इतना विवाद क्यों है। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मेरा मानना है कि इससे तनाव पैदा हो सकता है।
Why does controversy happen in his films? I don't know how the characters are portrayed as of now, I can tell this to Sanjay (Bhansali) only after watching the film: Nana Patekar on #Padmavati pic.twitter.com/eNMaXQivQk
— ANI (@ANI) November 30, 2017
बता दें, फिल्म पद्मावती की रिलीज के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के सदस्य भंसाली, दीपिका और रणवीर को धमकी दे रहे हैं। राजपूत करणी सेना ने एक्ट्रेस की नाक काटने की धमकी दी है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है।