रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'पद्मावती' से जुड़ी एक और शॉकिंग न्यूज इन दिनों सामने आई है। खबर है कि फिल्म 'पद्मावती' इंटरनेट पर लीक कर दी गई है। कुछ यूट्यूब अकाउंट्स भी ऐसा ही दावा कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो इमेज
हालांकि, जब आप उन वीडियोज को क्लिक करेंगे तो पल भर में ही साफ हो जाएगा कि वे तमाम वीडियो फर्जी हैं। उनका बस टाइटल ऐसा रखा गया ताकि लोग उन वीडियोज को क्लिक करें और उसे अपलोड करने वाले को व्यूज और पैसे मिलें।
यानी फिल्म 'पद्मावती' पूरी तरह सुरक्षित है। वह लीक नहीं हुई है। सेंसर बोर्ड से प्रमाण मिलते ही फिल्म रिलीज की नई तारीख की घोषणा भी कर दी जाएगी।
(अगली स्लाइड में पढ़ें: पद्मावती से जुड़े इन वीडियोज को ना करें क्लिक...)
विज्ञापन
3 of 4
Padmavati
अगर आप यूट्यूबर पर पद्मावती या पद्मावती सॉन्ग टाइप करेंगे तो आपको कई वीडियोज मिल जाएंगे जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो फिल्म का ही हिस्सा हैं। ये है उन कुछ फर्जी वीडियोज की लिस्ट
गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावती' के डायरेक्टर और इसकी प्रोडक्शन कंपनी Viacom 18 ने सेंसर बोर्ड के पास तीसरी एप्लिकेशन फाइल की है। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग टू डी एडिशन में हुई थी, लेकिन अब फिल्म निर्माताओं ने इसे 3D में बदलने का फैसला किया है। फिल्म 'पद्मावती' के मेकर्स अब तक तीन एप्लिकेशन फाइल कर चुके हैं।
पढ़ें: आज सुलझ सकता है पद्मावती विवाद, संसद में पेश होंगे भंसाली