फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' की स्क्रीनिंग के लिए राजी हुए निर्माता, लेकिन रख दी एक शर्त

Sun, 12 Nov 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
फिल्म 'पद्मावती' पर जारी विवाद के मद्देनजर इसके निर्माताओं ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी के सामने भी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिये तैयार हैं बशर्ते पहले सेंसर बोर्ड उनकी फिल्म को प्रमाण पत्र दे दे। फिल्म 'पद्मावती' को वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भंसाली की भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Ranveer Singh
वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के सीईओ ने कहा, 'इंडस्ट्री की कार्य प्रणाली का पालन करते हुए हम अपनी फिल्म सबसे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) को दिखाएंगे। जह सेंसर बोर्ड हमें सर्टिफिकेट दे देगा तो हमें फिल्म की स्क्रीनिंग से कोई परेशानी नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 4
padmavati poster
गौरतलब है कि फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि अभी तक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है। फिल्म प्रमाणन के लिए सेंसर बोर्ड के पास पर्याप्त दिशा-निर्देश हैं। नियमों व गाइलाइन्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड को इस पर फैसला करना है।
विज्ञापन

4 of 4
padmavati
इस फिल्म को लेकर करणी सेना, जय राजपुताना संघ, ब्राह्मण सेना को शिकायत है कि संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मिनी के ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर दिखाया है, जिसकी वजह से राजपूतो की भावना को दुःख पहुच सकता है। फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोंण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

पढ़ें: 'पद्मावती' के लिए 'राजा रतन सिंह' के पीछे आया 'खिलजी', खौफनाक हैं इसके इरादे

पढ़ें: 'पद्मावती' का दूसरा गाना, दीपिका से बोले शाहिद- 'मेरा प्यार भी तू, इश्क भी तू...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें