फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती को पड़े पैसे के लाले, सेट तैयार लेकिन शूटिंग बंद

Wed, 28 Sep 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'पद्मावती' पर एक बार फिर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ख़बर आ रही है कि फिल्म बंद हो सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि होना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि भंसाली का यह प्रोजेक्ट बंद हो सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, भंसाली की इस फिल्म के आड़े इसका भारी भरकम बजट आ रहा है। ख़बरों की मानें तो निर्माताओं को अब पद्मावती जोखिम भरा प्रोजेक्ट लग रहा है। इसीलिए फिल्म की शूटिंग का सिलसिला शुरू नहीं हो पा रहा है, जबकि मेहबूब स्टूडियो में भव्य सेट तैयार है। 

आपको बता दें कि भंसाली ने यह फिल्म 180 करोड़ रुपये में बनाने की योजना बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कई निर्मातााओं से बात की लेकिन कोई भी इतनी रकम लगाने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

इसके लिए वे भंसाली के पिछली बड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की ओर देख रहे हैं। इस फिल्म के ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई हो लेकिन निर्माता को सिर्फ पांच करोड़ ही फायदा  हुआ था। 

बता दें कि इरोस इंटरनेशनल और वायकॉम 18 ने पद्मावती पर पैसा लगाने के लिए साझेदारी बनाई थी, लेकिन ख़बर है कि दोनों स्टूडियो एक बार फिर से विचार करता चाह रहे हैं ताकि कोई जोखिम न हो। इसी कारण शूटिंग अटक गई है। अगर दोनों स्टूडियो किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंचते हैं तो 'पद्मावती' बंद हो सकती है। 
विज्ञापन

 
भंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें