फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात सलमान ने राज ठाकरे को बुलाया अपने घर, जानें क्या बातचीत हुई

Wed, 28 Sep 2016 11:25 AM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी कलाकारों का मसला दिन पर दिन बिगड़ता जा रहा है। आज तो राज ठाकरे की पार्टी मनसे के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने करण जौहर के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। वे फवाद खान की पाकिस्तान वापसी चाहते हैं। अंबोली पुलिस स्टेशन ने उन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार तो कर लिया, पर अब मसले को संभालने की खातिर कमान खुद सलमान खान ने अपने हाथों में ली है। उन्होंने राज ठाकरे को रात घर बुला इस बारे में मीटिंग की है। उम्मीद है कि मनसे कार्यकर्ता काबू में आएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि मामला बिगड़ता देख फवाद खान चुपके से पाकिस्तान चले गए हैं। वे अब फिल्म के प्रमोशन में मौजूद नहीं रहेंगे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी मौजूदगी के चलते फिल्म को कोई नुकसान हो। ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का के साथ-साथ उनका भी अहम रोल है। करण जौहर के साथ उनका पुराना नाता है। इससे पहले वे धर्मा प्रोडक्‍शंस की ही कपूर एंड संस  फिल्म में आ चुके हैं। सूत्रों ने इसकी भी पुष्टि की न केवल फिल्म, बल्कि कई किस्म के दूसरे इवेंट भी रद्द कर दिए गए हैं। वह इसलिए कि फवाद खान तब तक भारत नहीं आएंगे, जब तक लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें