फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की अगली फिल्म में काम करेंगी 'पद्मावती', किए फिल्म से जुड़े 5 बड़े खुलासे

Wed, 18 Oct 2017 12:39 PM IST
Team Digital
विज्ञापन
1 of 7
SRK_PADMAVATI
शाहरुख खान की हर फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। कुछ ऐसा ही रिस्पॉन्स 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु' फेम आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही फिल्म को भी मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
वायल वीडियो - फोटो : SELF
अपने 25 साल के फिल्मी करियर में पहली बार शाहरुख खान बौने (छोटे कद का आदमी) का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि अब तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। मगर आज हम शाहरुख नहीं बल्कि किसी और की बात करने आए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ANUSHKA_KATRINA
दरअसल, अनुमान के मुताबिक 2018 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में 'किंग खान' के अपोजिट कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं, लेकिन उनके अलावा भी फिल्म में कई और एक्ट्रेसेस बतौर कैमियो होंगी।

4 of 7
deepika padukone - फोटो : getty images
उन एक्ट्रेसेस में 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण सबसे बड़ा नाम हैं। क्योंकि कैटरीना और अनुष्का के साथ फिल्म के लिए उन्होंने भी लुक टेस्ट दिया था। दीपिका के अलावा आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूरस श्रीदेवी और काजोल से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन

5 of 7
om_shanti_om_party
शायद, शाहरुख 'ओम शांति ओम' और 'रब ने बना दी जोड़ी' में किया गया वो जादू दोहराना चाहते हैं, जिसमें सितारों से सजा गाना 'दीवानगी-दीवानगी' फिल्माया गया था। समय के साथ इस राज से भी पर्दा उठेगा कि इतने सारे सितारें क्या फिल्म में एक गाने के लिए बुलाए गए हैं या फिर कोई और कारण है। 
विज्ञापन

6 of 7
अपनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका पादुकोण ने बताया कि, 'मुझे शाहरुख का फोन आया और उसने कहा कि मिलो कुछ स्पेशल करना है। अगले 2-3 दिनों में हमनें शूटिंग शुरू कर दी। ऐसा कभी नहीं लगा कि ये काम था, हम सब पार्टी करने आए थे, ऐसा महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्ट्रेसेस के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बैकग्राउंड से तो यही लग रहा था कि ये कोई पार्टी के दौरान ली गई तस्वीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें