लंबे समय से विवादों में रही फिल्म
पद्मावत पर
सुप्रीम कोर्ट ने फिर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने वाली मांगों को खारिज करते हुए आदेश दिया कि इसे बिना किसी रोक के पूरे देश में रिलीज किया जाए। इस बीच फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध में चित्तौडगढ़ की राजपूत महिलाओं ने 24 जनवरी को जौहर करने की घोषणा की थी लेकिन अब खबर है कि महिलाओं ने प्रधानमंत्री से इच्छामृत्यु की स्वीकृति की मांग की है।