फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर सितार वादक पद्मभूषण देबू चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Sat, 01 May 2021 08:59 AM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
देबू चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर सितार वादक पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

विज्ञापन

2 of 5
देबू चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंडित देबू चौधरी के काफी करीबी रहे संगीतकार जफर मिर्जा नियाजी ने बताया कि उन्होंने शनिवार तड़के इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। देबू चौधरी दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती थे। वहीं हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
देबू चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक देबू चौधरी को इसी हफ्ते की शुरूआत में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। इलाज के लिए वह गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता चला गया। शुक्रवार की सुबह उनकी हालात काफी खराब हो गई तो उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। शनिवार तड़के उन्हें बचाया नहीं जा सका।

4 of 5
देबू चौधरी - फोटो : Social media
सेनिया घराने के अगुआ कलाकारों में रहे पंडित देवव्रत चौधरी ने अपने जीवन के छह दशक सितार साधना को समर्पित कर दिए। युवावस्था में ही सितार को अपना लेने वाले देबू चौधरी ने दुनिया भर का दौरा किया और लोगों को अपने सितार की सुर लहरियों से मोहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देबू चौधरी - फोटो : Social media
देबू चौधरी को देश विदेश में तमाम सम्मान मिले हैं। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता देबू चौधरी को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया। शिक्षाविद और लेखक के तौर पर उन्होंने संगीत पर काफी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें