नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन की भविष्यवणी
नवाजुद्दीन ने बयान देते हुए यह भी कहा कि उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' में काम करते हुए एक भविष्यवाणी भी की थी, जो अब सच हो गई है। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में कई वेब सीरीज बनेंगी जो क्राइम और ड्रग्स पर आधारित होंगी। नवाजुद्दीन ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि," हर चीज का एक फार्मूला होता है, जिसे फॉलो किया जाना बहुत जरूरी होता है। जब मैंने सेक्रेड गेम्स की थी तब मैंने कहा था कि अब इसके बाद जो भी फिल्में रिलीज होंगी वो ड्रग्स और क्राइम पर आधारित होंगी और उन्हीं का ट्रेंड चलेगा। ये बात सच साबित हुई। ऐसी कई वेब सीरीज रिलीज तो हुई लेकिन उनमें क्वालिटी नहीं है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में फिर भी बेहतर हैं लेकिन सीरीज उतनी अच्छी नहीं बन रही, जितनी बनानी चाहिए थीं। मुझे याद है, जब मैं भोपाल में शूटिंग कर रहा था तब वहां 26 अलग-अलग सीरीजों की शूटिंग हो रही थी। इसकी एक अच्छी बात यह है कि सभी एक्टर अब बिजी हैं, सभी के पास काम है कोई भी खाली नहीं है।"