फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: 'सिकंदर का मुकद्दर' से लेकर द मैडनेस तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये सीरीज

Mon, 25 Nov 2024 10:04 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवंबर का आखिरी हफ्ता भी एंटरटेनमेंट से भरा होगा। ओटीटी पर लोग फिल्म और सीरीज घर बैठे देखना चाहते हैं आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों और उनकी रिलीज के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी सीरीज - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
ओटीटी पर लोग फिल्म और सीरीज घर बैठे देखना चाहते हैं। नवंबर का आखिरी हफ्ता भी एंटरटेनमेंट से भरा होगा। कई नई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं इन सीरीज और फिल्मों के बारे में जो इस हफ्ते आपके लिए मनोरंजन का डोज देने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
धूता - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
धूता
साउथ अभिनेता नागा चैतन्य की धूता को ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म 1 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसे देखने के लिए प्रंशसक काफी उत्साहित हैं। फिल्म का प्रशंसक ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
सिकंदर का मुकद्दर - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
सिकंदर का मुकद्दर
हिंदी सीरीज 'सिकंदर का मुकद्दर' अनसुलझे हीरे की डकैती की कहानी है। इसमें अश्रुत जैन, तमन्ना भाटिया, जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी और दिव्या दत्त नजर आएंगे। सीरीज 29 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

4 of 6
बल्डी बेगर - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
बल्डी बेगर
तमिल फिल्म बल्डी बेगर 29 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में कविन, अनारकली नजर, मेरिल फिलिप, सलीमा और सुनील सुखदा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का प्रशंसक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
 

Rakhi Sawant: गरीबी में बीता बचपन, अंबानी वेडिंग में परोसा खाना, फिर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन बन ऐसे छाईं राखी

विज्ञापन

5 of 6
द मैडनेस - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
द मैडनेस
अमेरिकी सीरीज 'द मैडनेस' ओटीटी पर 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। सीरीज में ग्रैबिएल ग्राहम, तमसिन टोपोलस्की, मार्शा स्टेफनी ब्लेक, थडियस जे. मिक्ससन और कोलमैन डोमिंगो प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हॉलीवुड के प्रशंसक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Kareena Kapoor: मास्टर शेफ रणबीर बरार के हाथों की पंजीरी खाकर नाच उठीं करीना, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैराशूट - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
पैराशूट
तमिल वेब सीरीज पैराशूट दो बच्चों की कहानी है, जो अपने घर से भाग जाते हैं। उनके माता पिता उन्हें ढूंढने के लिए संघर्ष करते हैं। शो में कृष्णा, किशोर कानी, काली वेंकट जैसे अभिनेता नजर आने वाले हैं। सीरीज 29 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
 

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, सोशल मीडिया पोस्ट पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें