फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: गरीबी में बीता बचपन, अंबानी वेडिंग में परोसा खाना, फिर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन बन ऐसे छाईं राखी

Mon, 25 Nov 2024 09:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant Birthday: 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत आज सोमवार 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत काफी संघर्ष करके यहां तक पहुंची हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
मॉडल, अभिनेत्री और डांसर, राखी सावंत का आज 25 नवंबर को जन्मदिन है। उन्हें खबरों में रहना बखूबी आता है। उन्हें इसके तरीके पता हैं। कुछ लोग इसे राखी की काबिलियत मानते हैं तो कुछ उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। उन्हें बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' का टैग मिला हुआ है। राखी सावंत का अपना एक अंदाज है और पहचान है। इसे हासिल करने में बेशकर उनके कुछ पैंतरे हो सकते हैं, लेकिन यहां तक का सफर तय करने में उन्होंने संघर्ष भी कम नहीं किया। उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता। फिर, इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें परिवार के विरोध के दो-चार होना पड़ा। आइए जानते हैं उनकी संघर्ष यात्रा के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में आकर बदला नाम
राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अग्निचक्र' से की। उन्होंने कई हिट गानों पर आइटम डांस किया है। राखी सावंत को इंडस्ट्री में ढाई दशक से से अधिक समय हो गया। लोग उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। लेकिन इनका असली नाम शायद ही किसी को मालूम हो। जी हां, राखी सावंत इनका असली नाम नहीं है, बल्कि असली नाम है नीरू भेड़ा। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राखी सावंत रख लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
घर से भागकर इंडस्ट्री में खुद को किया स्थापित
राखी के लिए इंडस्ट्री में आने की राह बिल्कुल सरल और सहज नहीं रही। एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने अपने संघर्ष का खुलासा करते हुए कहा था, 'मैं घर से भागकर यहां आई थी। मैंने सब अपने दम पर किया। मेरा नाम तब नीरू भेड़ा था। जब मैं ऑडिशन देने जाया करती थी तो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कहते थे। मैं तब नहीं जानती थी कि वे किस प्रतिभा को दिखाने की बात कर रहे हैं। मैं तस्वीरें लेकर उनके पास जाती तो वे दरवाजा बंद कर देते थे। मैं जैसे-तैसे वहां से बाहर निकलती थी'। 

4 of 7
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी वेडिंग में परोसा खान
राखी सावंत ने बचपन में बहुत गरीबी देखी। उन्होंने एक बार बताया था कि उनकी मां एक अस्पताल में आया का काम करती थीं। राखी सावंत ने कहा, 'मेरी मां अस्पताल में आया थीं और वहां कचरा-पट्टी उठाती थीं । हमारे यहां खाने की भी दिक्कत थी। हम लोग छोड़ा हुआ खाना ढूंढकर खाते थे'। आर्थिक तंगी के चलते राखी ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। महज 10 साल की उम्र में राखी सावंत ने अनिल अंबानी और टीना अंबानी की शादी में खाना परोसने का काम किया था। इस काम के लिए उन्हें 50 रुपये मेहनताना मिला था।
विज्ञापन

5 of 7
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
डांस में करियर बनाने के लिए खानी पड़ी मार
राखी एक बेहतरीन डांसर हैं और कैमरे को फेस करना उन्हें अच्छे से आता है। हालांकि, अपने इस शौक के चलते उन्हें घर वालों से मार तक खानी पड़ी। राखी की उम्र जब करीब 11 वर्ष थी, तब एक डांडिया इवेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें मां से खूब मार खानी पड़ी। यहां तक कि उनके बाल तक काट दिए गए। मगर, राखी ने भी ठान लिया कि वे आगे बढ़ेंगी और परिवार के विरोध के बाद भी वे इस क्षेत्र में आईं। 'अग्निचक्र' से डेब्यू के बाद राखी ने 'जोरू का गुलाम', 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी फिल्मों में काम किया। 2003 में गाने 'मोहब्बत है मिर्ची' से उन्हें लोकप्रियता मिलनी शुरू हुई। राखी 'मस्ती' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति में रखा कदम, मिली हार
साल 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में राखी सावंत बतौर प्रतिभागी आईं और उन्हें खूब पसंद भी किया गया। वे रियलिटी शो के 14वें और 15वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। राखी सावंत फिल्मों और डांस के अलावा पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमाने की कोशिश कर चुकी हैं। 2014 में उन्होंने 'राष्ट्रीय आम पार्टी' बनाई और चुनाव लड़ा। राखी ने अपनी पार्टी का प्रचार 'हरी मिर्च' के प्रतीक के साथ किया। मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से केवल 2006 वोट मिले और चुनाव हार गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राखी सावंत, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान को मानती हैं भाई
राखी सावंत बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। राखी सावंत की मां जया सावंत के कैंसर के उपचार में सलमान खान ने काफी आर्थिक मदद की। इस बात का खुलासा खुद राखी कई बार कर चुकी हैं। लंबे समय तक कैंसर के खिलाफ जंग लड़ते हुए बीते वर्ष राखी की मां का निधन हो गया। राखी सावंत की निजी जिंदगी की बात करें तो 2022 में उन्होंने आदिल खान से शादी की। लेकिन इनकी रिश्ते में दरार आ गई और राहें जुदा हो चुकी हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें