फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release This May: मनोरंजन से भरपूर होगा मई का यह महीना, बड़ी-बड़ी फिल्मों के साथ लगने वाला है वेब सीरीज का तड़का

Thu, 19 May 2022 08:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मई के महीने में ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : social media
ओटीटी पर रिलीज होने वाली अलग-अलग वेब सीरीज लोगों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। हर महीने ओटीटी पर हमारे पास कुछ नया देखने के लिए होता ही है और इस नए कंटेंट के बाद अगर कुछ कमी रह जाती है, तो वह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्में पूरी कर देती हैं। अगर आप मई के महीने में देखने के लिए कुछ ढूंढ रहे हैं, तो हमारे पास इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, डिज्नी+हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की एक लिस्ट है। जिसे देख आप अपनी इस बचे हुए महीने को एंटरटेनिंग रखने की पूरी तैयारी कर सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 9
strange things 4 - फोटो : social media
सीरीज का नाम- स्ट्रेंज थिंग्स 4
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
'नेटफ्लिक्स' पर जल्द ही सीरीज 'स्ट्रेंज थिंग्स' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। मेकर्स सीरीज के इस सीजन को 2 वॉल्यूम में रिलीज करने जा रहे हैं, जिसका पहला वॉल्यूम 27 मई से स्ट्रीम होने जा रहा है। इस वॉल्यूम में पांच एपिसोड होंगे। कहानी की बात करें तो रूस में जिम हॉपर, यंग ईलेवेन और बाकी की गैंग फिर से सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सीरीज कितनी रोमांचक होगी, यह तो इसके स्ट्रीम होने के बाद ही पता चलेगा।  
विज्ञापन

3 of 9
escape live - फोटो : social media
सीरीज का नाम- एस्केप लाइव
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी+हॉटस्टार 
'एस्केप लाइव' एक सोशल थ्रिलर सीरीज है, जो 'हॉटस्टार' पर 20 मई को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। सीरीज में आम लोगों के अलग-अलग सफर को दिखाया गया है, जिसमें वे लोग एस्केप लाइव नाम की सोशल मीडिया ऐप पर जीतने और अपना भाग्य आजमाने की कोशिश करते हैं। इस सीरीज में अभिनेता सिद्धार्थ, जावेद जाफरी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, स्वास्तिका मुखर्जी, प्लाबिता बोरठाकुर मुख्य किरदारों में हैं।  

4 of 9
"ओबी-वान केनोबी" - फोटो : social media
सीरीज का नाम- ओबी-वान केनोबी
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी+हॉटस्टार
'ओबी-वान केनोबी' एक एक्शन-एडवेंचर साइंस फिक्शन सीरीज है, जो 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर 25 मई को रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज साल 2005 में आई 'स्टार वार्स: एपिसोड 3-रिवेंज ऑफ द सिथ' के 10 साल के बाद की कहानी दिखाएगी।  
विज्ञापन

5 of 9
panchayat 2 trailer - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज का नाम- पंचायत 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
साल 2020 के बाद अब 'पंचायत' का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है। पहले सीजन की तरह इस सीजन की कहानी भी पंचायत के सचिव अभिषेक त्रिपाठी और गांव फुलेरा के ईर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। इस कॉमेडी वेब सीरीज को 18 मई 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन

6 of 9
हू किल्ड सारा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज का नाम- हू किल्ड सारा 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
'हू किल्ड सारा' का दूसरा सीजन आज यानी 18 मई को 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज को हिंदी में भी स्ट्रीम किया जा सकता है। इस दूसरे सीजन में पहले सीजन के बचे हुए सारे राज खोले जाएंगे। अगर आपको यह सीजन देखना है तो आपको इसका पहला सीजन भी देखना पड़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
12th Man - फोटो : insta-12thmanmovie
फिल्म का नाम- ट्वेल्थ मैन 
ओटीटी प्लेटफॉर्म-  डिज्नी+ हॉटस्टार
साउथ अभिनेता मोहनलाल की एक मिस्ट्री  फिल्म 'ट्वेल्थ मैन' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकेगी। जेठू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा उन्नी मुकुंदन, शिवदा, अनुश्री, अनु सिथारा, सैजू कुरुप, राहुल माधव, अदिति रवि, प्रियंका नायर, लियोना लिशोय, अनु मोहन, चंदू नाथ, नंदू और प्रदीप चंद्रन जैसे कलाकार हैं। मलयालम भाषा में इस फिल्म को 20 मई, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

8 of 9
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का नाम-  आचार्य 
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
पिछले दिनों थिएटर्स में रिलीज हुई साउथ फिल्म 'आचार्य' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। फिल्म में राम चरण और चिरंजिवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो को 20 मई, 2022 को रिलीज की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का नाम-  आरआरआर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
सिनेमाघरों में साउथ का पर्चम लहराने के बाद अब एस एस राजामोली की फिल्म 'आरआरआर' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में जी5 पर 20 मई,2022 को रिलीज होने वाली है। वहीं हिंदी भाषी दर्शकों को यह फिल्म 2 जून को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें