होस्टेजेस 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
होस्टेजेस 2
डिज्नी प्लस हॉटस्टार इस हफ्ते 'होस्टेजेस' के दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रहा है। 9 सितंबर को रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज में कंवलजीत सिंह, दिव्या दत्ता, डिनो मोरिया, शिबानी दांडेकर और श्वेता बोस नए चेहरे होंगे। जबकि, पिछले सीजन से दिलीप ताहिल, सूर्या शर्मा, आशिम गुलाटी, रोनित रॉय जैसे कुछ कलाकारों को जगह दी गई है। सीरीज के इस सीजन का निर्देशक पिछले सीजन के निर्देशक सुधीर मिश्रा के सिनेमैटोग्राफर रहे सचिन कृष्णन ने किया है। इस बार डिनो मोरिया एक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे।