फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी 'सम्राट पृथ्वीराज', 'विक्रम' व 'मेजर'; जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम

Sat, 04 Jun 2022 08:50 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vikram, samrat prithviraj - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की 'सम्राट पृथ्वीराज', तमिल की 'विक्रम' और तेलुगू की 'मेजर' रिलीज हुई। एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई, वहीं दूसरी तरफ कमल हासन की 'विक्रम' ने सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। अगर आदिवि शेष की 'मेजर' की बात करें तो महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सबसे कम रहा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सम्राट पृथ्वीराज और मेजर सिनेमाघरों के बाद अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर ओटीटी रिलीज
आदिवि शेष स्टारर मेजर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो मेजर के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। मेजर की टीम ने हाल ही में इस बात का एलान किया था कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 60 दिनों के बाद ओटीटी पर आएगी। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म अगस्त के पहले सप्ताह के आसपास रिलीज होगी। मेजर की ओटीटी रिलीज की तारीख पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रम ओटीटी रिलीज
यदि कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल स्टारर 'विक्रम' के ओटीटी रिलीज की बात करें तो मेकर्स ने फिल्म के सभी भाषाओं के राइट्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार को बेचे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

4 of 4
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
सम्राट पृथ्वीराज ओटीटी रिलीज
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को दिए गए हैं। वहीं रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म के 29 जुलाई 2022 या उसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन के हिसाब से मेकर्स इसकी ओटीटी रिलीज डेट तय करेंगे। यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसे ओटीटी पर देरी ये रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें