भारतीय सिनेमा की दमदार अभिनेत्री नूतन हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन अभिनेत्री अपनी दमदार फिल्मों की वजह से हमेशा अपने फैंस के दिल में हैं। आज यानी 4 जून को नूतन का 86वां जन्मदिन है। नूतन ने छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था और अपने चार दशकों के शानदार करियर में अभिनेत्री ने 70 से ज्यादा फिल्में की थीं, जिसमें 'सीमा', 'सुजाता', 'बंदिनी', 'छलिया', 'मिलन', 'सौदागर' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए अभिनेत्री फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित हुई थीं। इतना शानदार काम करने के बाद भी नूतन की जिंदगी में कई ऐसे किस्से जुड़े हैं, जो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं, इसमें उनका एडल्ट फिल्मों में काम करने से लेकर संजीव कुमार को थप्पड़ मारने तक जैसी घटनाएं शामिल हैं। आइए बताते हैं।