फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: बॉलीवुड अभिनेत्रियों का ओटीटी पर धमाल, क्राइम-थ्रिलर-रोमांस से जीता दिल, द रॉयल्स में दिखेगा शाही अंदाज

Mon, 28 Apr 2025 04:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ott Release: कृति सेनन से लेकर विद्या बालन तक कई अभिनेत्रियों ने ओटीटी पर अपनी फिल्मों और सीरीज से काफी प्रसिद्धि हासिल की है। अब इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर का नाम भी शामिल होने जा रहा है। भूमि की सीरीज 'द रॉयल्स' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जनते हैं भूमि से पहले किन अभिनेत्रियों की सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 8
द रॉयल्स में दिखेगा शाही अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। क्राइम, थ्रिलर और रोमांस जैसी कहानियों के साथ इन एक्ट्रेस ने डिजिटल दुनिया में भी अपनी खास जगह बनाई है। आइए, इन अभिनेत्रियों और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
'द रॉयल्स' को लेकर भूमि पेडनेकर का खुसाला - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि पेडनेकर
सबसे पहले बात करते हैं भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की आगामी वेब सीरीज 'द रॉयल्स', जो 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में नोरा फतेही, साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, डिनो मोरिया जैसे सितारे भी होंगे। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज की कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है।
 
विज्ञापन

3 of 8
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा
परिणीति जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक थ्रिलर-ड्रामा वेब सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इसमें परिणीति के साथ सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी और ताहिर राज भसीन भी होंगे। रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कई ट्विस्ट और टर्न होंगे।

4 of 8
कृति सेनन ने की छावा की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन
कृति ने थ्रिलर फिल्म दो पत्ती से ओटीटी पर डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सौम्या का किरदार निभाया, जिसमें काजोल इंस्पेक्टर विद्या ज्योति के रोल में थीं। देवीपुर गांव की रहस्यमयी कहानी में हत्या की गुत्थी सुलझाने की कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा। कृति के अभिनय को खूब सराहना मिली। इस फिल्म से टीवी स्टार शहीर शेख ने भी बॉलीवुड में कदम रखा।
विज्ञापन

5 of 8
'कॉल मी बे' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
अनन्या पांडे
अनन्या ने कॉल मी बे से ओटीटी पर शुरुआत की। इस सीरीज में उन्होंने बेला का किरदार निभाया, जो दिल्ली की सोशलाइट से मुंबई की पत्रकार बनती है। उनकी ताजगी भरी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीता। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी। इसका निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने किया था।
विज्ञापन

6 of 8
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
वाणी कपूर
वाणी ने क्राइम थ्रिलर मंडला मर्डर्स से ओटीटी पर डेब्यू किया। इस सस्पेंस भरी सीरीज का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया और इसे यशराज फिल्म्स ने बनाया। वाणी ने कहा कि इस किरदार ने उन्हें कुछ नया और चुनौतीपूर्ण करने का मौका दिया।

यह भी पढ़ें:
Baahubali 2: आज ही के दिन आठ साल पहले रिलीज हुई थी 'बाहुबली 2', प्रभास ने किया था गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
विज्ञापन

7 of 8
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
विद्या बालन
विद्या की फिल्म शेरनी अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने वन अधिकारी विद्या विन्सेंट का किरदार निभाया, जो एक शेरनी को बचाने की कोशिश करती है। उनकी एक्टिंग ने सामाजिक मुद्दों को उजागर किया और दर्शकों से उन्हें मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।

यह भी पढ़ें:
Tanvi The Great: काजोल ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की शुभांगी से कराया परिचय, अनुपम के एक्टिंग स्कूल से हैं अभिनेत्री
 
विज्ञापन

8 of 8
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sushmitasen47
सुष्मिता सेन
सुष्मिता की सीरीज आर्या ने क्राइम और ड्रामा का शानदार मिश्रण पेश किया। इसमें उन्होंने आर्या सरीन का किरदार निभाया, जो एक साधारण गृहिणी से शक्तिशाली महिला बन जाती है। यह सीरीज फैंस के बीच सुपरहिट रही।

यह भी पढ़ें:
Retro Advance Booking: तमिलनाडु में शुरू हुईं 'रेट्रो' की एडवांस बुकिंग, जानिए सूर्या की फिल्म ने कितने कमाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें