हॉस्टल डेज 2
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉस्टल डेज 2
ओटीटी पर बेहद चर्चित रहे शो ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर 23 जुलाई को हॉस्टल डेज़ का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। आदर्श गौरव, अहसास चानना, आयुषी गुप्ता, लव विस्पुते और निखिल विजय जैसे कलाकारों वाले इस शो की युवाओं में खासी शोहरत रही है। इस दूसरे सीजन में असली इम्तिहान इसके लीड कलाकार आदर्श गौरव का होने वाला है। आदर्श की प्रियंका चोपड़ा व राजकुमार राव के साथ बनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की देश विदेश में खासी सराहना हुई थी।