फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: 'हम दो हमारे दो' से लेकर 'डिबुक' तक, आज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

Fri, 29 Oct 2021 10:03 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
29 अक्तूबर को रिलीज होने वाली फिल्म और वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना का असर सबसे ज्यादा सिनेमाघरों पर देखने को मिला है। जिसकी वजह से बॉलीवुड फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है। हर शुक्रवार को बॉलीवुड कि फिल्में ओटीटी पर रिलीड हो रही है। अब निर्माता निर्देशक भी ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्मों से खुश हैं। दरअसल, ओटीटी की वजह से बड़ी संख्या में लोग उनकी फिल्मों और बेव सीरीज को देख रहे हैं। बड़े पर्दे तक हर किसी की पहुंच नहीं है, लेकिन ओटीटी अब एक आसान साधन बन गया है जिसे हर कोई देख सकता है। आज शुक्रवार के दिन ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रीलीज होने जा रही हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं आज आप किन फिल्मों और बेव सीरीज को ओटीटी पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
हम दो हमारे दो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हम दो हमारे दो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म 'हम दो और हमारे दो' आज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार देखा जा सकता है। इस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा परेश रावल, रत्ना पाठक और अपराशक्ति खुराना भी दिखेंगे। दरअसल, फिल्म में कृति एक ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जिसके माता पिता हो और एक कुत्ता हो। राजकुमार को कृति बेहद पसंद होती है। ऐसे में वह उनसे शादी करने के लिए नकली मां-बाप ले आते हैं। आगे की स्टोरी देखने के लिए इसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डिबुक - फोटो : सोशल मीडिया
डिबुक 
इमरान हाशमी की इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह आज अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। इमरान हाशमी के साथ निकिता दत्ता भी हॉरर थ्रिलर फिल्म डिबुक- द कर्स इज रियल में नजर आएंगी। दरअसल, ये फिल्म मलयालनम फिल्म रीमेक है। इस फिल्म की कहानी में एक बुरी आत्मा सदियों पुराने बॉक्स से आजाद हो जाती है और लोगों को परेशान करने लगती है। फिल्म में जबरदस्त थ्रिल भरा हुआ  है।

4 of 5
आफत ए इश्क - फोटो : सोशल मीडिया
आफत ए इश्क
जी5 पर आज आफत ए इश्क रिलीज हो रही है। यह एक ब्लैक कॉमेडी है और इस वेब सीरिज में नेहा शर्मा के अलावा दीपक डोबरियाल,अमित सियाल और नमित दास भी नजर आएंगे। इस सीरीज में नेहा शर्मा 30 साल की लड़की लूला के किरदार में दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैराडोना ब्लेस्ड ड्रीम - फोटो : सोशल मीडिया
मैराडोना ब्लेस्ड ड्रीम
स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित 'मैराडोना ब्लेस्ड ड्रीम' आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। ये बेव सीरीज स्पोट्स ड्रामा फुटबॉल के लीजेंड प्लेयर डिएगो मैराडोना की बायोपिक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें