रसिका दुग्गल
- फोटो : social media
रसिका दुग्गल
बॉलीवुड अभिनेत्री रसिका दुग्गल को कई वेब सीरीज में देखा गया है। उन्होंने आउट ऑफ लव के दोनों सीजन में काम किया है। उनकी यह सीरीज भी लोगों ने खूब पसंद की। हालांकि, रसिका दुग्गल को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर से खूब फेम मिला। उन्होंने इस सीरीज में जमकर बोल्ड सीन दिए। इस सीरीज के बाद अभिनेत्री का नाम बोल्ड एक्ट्रेस में जुड़ गया। रसिका दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अनवर से की थी। इस फिल्म में उन्हें छोटा सा रोल दिया गया था। उन्होंने मेड इन हेवन, ए सूटेबल बॉय, ओके कंप्यूटर, दिल्ली क्राइम जैसी वेब सीरीज में काम किया है।