फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Bold Actress: ओटीटी पर इन एक्ट्रेस ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Sat, 14 Jan 2023 12:41 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड सीन्स से दर्शकों को दीवाना बनाया है। इनमें कंगना शर्मा, भोजपुरी की रानी चटर्जी, रसिका दुग्गल, और त्रिधा चौधरी जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
OTT Bold Actress - फोटो : social media
बदलते वक्त के साथ सिनेमा के दौर में भी बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई एक्ट्रेस ने अपने जलवे बिखेर रही हैं। अभिनेत्रियां लोगों को अपनी बोल्डनेस से दीवाना बना रही हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अपने बोल्ड लुक और वेब सीरीज के दौरान दिए बोल्ड सीन से सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना शर्मा - फोटो : social media
कंगना शर्मा
कंगना शर्मा मोना होम डिलीवरी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इस सीरीज में वेश्या का किरदार निभाया। इस वेब सीरीज में कंगना अपने बोल्ड सीन के चलते खूब चर्चा में रहीं। उन्होंने इसमें बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं।  कंगना इससे पहले बॉलीवुड की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड मस्ती में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को राम रत्न फिल्म में भी देखा गया। 

Imran Khan: ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं इमरान खान? इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
विज्ञापन

3 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री ओटीटी पर कई बोल्ड सीन दे चुकी हैं। रानी ने भोजपुरी की कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने मस्तराम वेब सीरीज में अपने बोल्ड सीन को लेकर नजर में आई थीं। उनकी यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है। 

Pathaan: शाहरुख खान और जॉन के बीच अनबन? इस सवाल का जवाब न देने पर लगाए जा रहे कयास

4 of 6
त्रिधा चौधरी - फोटो : social media
त्रिधा चौधरी 
त्रिधा चौधरी ने टेलीविजन सीरियल दहलीज से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने आश्रम वेब सीरीज में बॉबी देओल के साथ देखा गया। इस वेब सीरीज में उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए। इसके बाद त्रिधा चौधरी को काफी नोटिस किया गया। उनकी रियल लाइफ की बात की जाए तो अभिनेत्री असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। त्रिधा ने आश्रम के अलावा बंदिश बैंडिट्स में भी काम किया है। साथ ही, अभिनेत्री को रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में भी देखा गया। 

'वंस अपॉन ए टाइम...इमरान खान वाज ए स्टार'...आजकल कहां हैं 'कट्टी-बट्टी' बॉय
विज्ञापन

5 of 6
फ्लोरा सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लोरा सैनी
अल्ट बालाजी की सबसे चर्चित वेब सीरीज गंदी बात में फ्लोरा सैनी को देखा गया। इस वेब सीरीज में फ्लोरा सैनी के साथ अन्वेषी जैन भी नजर आई थीं। दोनों ही अभिनेत्रियां बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दी थीं। ऐसे में इस सीरीज की खूब चर्चा हुई थी। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म बेईमान से फ्लोरा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फ्लोरा बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काम करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रसिका दुग्गल - फोटो : social media
रसिका दुग्गल
बॉलीवुड अभिनेत्री रसिका दुग्गल को कई वेब सीरीज में देखा गया है। उन्होंने आउट ऑफ लव के दोनों सीजन में काम किया है। उनकी यह सीरीज भी लोगों ने खूब पसंद की। हालांकि, रसिका दुग्गल को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर से खूब फेम मिला। उन्होंने इस सीरीज में जमकर बोल्ड सीन दिए। इस सीरीज के बाद अभिनेत्री का नाम बोल्ड एक्ट्रेस में जुड़ गया। रसिका दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अनवर से की थी। इस फिल्म में उन्हें छोटा सा रोल दिया गया था। उन्होंने मेड इन हेवन, ए सूटेबल बॉय, ओके कंप्यूटर, दिल्ली क्राइम जैसी वेब सीरीज में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें