टीम आरआरआर
- फोटो : social media
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में, चंद्रबोस ने 'नाटू नाटू' को मिली सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा के बारे में खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में चंद्रबोस टॉम क्रूज द्वारा की गई तारीफ के बारे में सबको बता रहे हैं। वह बोलते नजर आए, 'जब मैं टॉम क्रूज से मिला, तो मैं उनके पास गया और उन्हें अपना परिचय दिया। इसके बाद हॉलीवुड स्टार ने कहा वाह, मुझे आरआरआर और नाटू नाटू बहुत पसंद है।' टॉम क्रूज जैसे दिग्गज अभिनेता से नाटू शब्द सुनना बहुत खुशी की बात है।'