बॉलीवुड की 'मस्तानी' कहें या 'डिंपल गर्ल', दीपिका पादुकोण देश की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी कमाल की अदाकारी और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली दीपिका भारत का मान विदेशों में बखूबी बढ़ाना जानती हैं। पूरी दुनिया में 'पठान' की रुबीना बन लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ने एक बार फिर ऐसा कमाल कर दिया है, जो सभी भारतीयों के लिए बेहद खास होने वाला है। कान्स 2022 में जूरी के किरदार में पहुंच भारत का सिर ऊंचा करने वाली दीपिका अब ऑस्कर 2023 के प्रेसेंटर्स में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को साझा किया, जो लोगों के बीच ऑस्कर्स के लिए उत्सुकता और बढ़ा रहा है।