पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
पठान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान की चमक अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही हैं। बीते कई समय से दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया की बदौलत फिल्म ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। लेकिन अब 37वां दिन आते आते फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है। फिल्म ने बीते दिन करीब 75 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद पठान का कलेक्शन 528.77 करोड़ रुपये हो गया है।