फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2022: ऑस्कर सेरेमनी में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद ना करने पर भड़के भारतीय, ट्विटर पर जताई नाराजगी

Mon, 28 Mar 2022 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऑस्कर में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद नहीं किया गया - फोटो : social media
94वां ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में सम्पन्न हो चुका है, लेकिन इसका खुमार लोगों के दिलों में अभी तक बरकरार है। ऑस्कर्स में हर श्रेणी में अवॉर्ड देने के साथ-साथ हर बार दुनिया को अलविदा कह चुके सितारों को याद किया जाता है। इस साल 'मेमोरियम' में दुनिया भर की तमाम शख्सियतों को ट्रिब्यूट दिया गया। हालांकि, इस दौरान हिंदी सिनेमा के दो महान कलाकार लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद नही किया गया, जिससे भारतीयों के दिलों में ऑस्कर के लिए खटास और गुस्सा भर गया है। इस गुस्से का असर सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्कर 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस हुए ऑस्कर से खफा 
भारतीय सिनेमा प्रेमियों को हमेशा ऑस्कर्स का इंतजार रहता है। इस साल भी ऐसा ही देखने को मिल रहा था, लेकिन जाते-जाते ऑस्कर्स ने अपने भारतीय प्रशंसकों को नाराज कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गत गायिका लता मंगेशकर और दिलीप कुमार साहब को याद ना किए जाने की वजह से लोग अवॉर्ड्स से खासा नाराज नजर आ रहे हैं। वह अपनी नाराजगी ट्विटर के जरिए जाहिर कर रहे हैं, जिसके बाद इस मुद्दे ने काफी बड़ा रूप ले लिया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
ऑस्कर 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
इनको किया गया याद 
इस बार के ऑस्कर मेमोरियल में सिनेमा से जुड़े कई बड़े-बड़े स्टार्स को याद किया गया। इन हस्तियों में सिडनी पोइटियर, बेट्टी व्हाइट, इवान रीटमैन, स्टीफन सोंडाइम के नाम शामिल हैं। हालांकि, लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद ना करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ऑस्कर्स को इन भारतीय दिग्गजों की याद दिला रहे हैं। 
 

 

4 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लता मंगेशकर को भारी मन से कहा अलविदा
गौरतलब है कि इसी साल छह फरवरी को  लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। निधन से एक महीने पहले वह कोरोना संक्रमित हुई थी, जिसके बाद लगातार वह बीमार चल रही थीं। उन्होंने काफी लड़ाई लड़ी, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई थीं। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
2021 में हुआ दिलीप कुमार का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हिंदी जगत के सबसे मशहूर अभिनेता थे। उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं, जिनमें विभिन्न तरह की फिल्में शामिल हैं। लोगों को अपनी अदाकारी से चकित करने वाले दिलीप साहब अपने आखिरी समय में काफी बीमार थे। बीमारी से लड़ने के बाद सात जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन को किया जा चुका है याद - फोटो : social media
इससे पहले ऑस्कर ने किया इन भारतीयों को याद
ऐसा पहली बार हुआ है कि ऑस्कर्स भारतीयों को श्रद्धांजलि देने से चूक गया। इससे पहले कई बार इन अवॉर्ड्स में भारतीयों को श्रद्धांजलि दी जा चुकी है। साल 2017 में दिग्गज ऐक्टर ओमपुरी को, 2018 में श्रीदेवी और शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी गई थी। इसके बाद 2020 में इरफान खान को याद किया गया। 'मेमोरियम' में सुशांत सिंह राजपूत और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को भी ट्रिब्यूट दिया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें