फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir-Alia Wedding: अप्रैल में होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी? एक्टर की बुआ रीमा जैन ने बताई सच्चाई

Mon, 28 Mar 2022 05:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के स्टार कपल हैं। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, तो फैंस का दिल जीत लेते हैं। बीते काफी समय से दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं, कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाएंगे। वहीं, अब इन सब खबरों पर रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन की प्रतिक्रिया सामने आई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैन क्लब - फोटो : Instagram
रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रणबीर और आलिया की शादी तो करेंगे। रीमा जैन से पूछा गया कि क्या रणबीर और आलिया अप्रैल महीने में शादी कर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में मुझे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। दोनों शादी तो करने जा रहे हैं लेकिन मुझे ये नहीं पता कि कब। जैसे ही दोनों सब तय करेंगे तो आपको तुरंत पता लग जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रीमा जैन ने अप्रैल में शादी पर कहा, 'ऐसा नहीं हो सकता है। अभी तक तो हम लोगों ने भी कुछ तैयारी नहीं की है। शादी इतनी जल्दी कैसे हो सकती है। अगर ये सच है तो मेरे लिए भी काफी शॉकिंग होगा। दोनों की शादी तो जरूर होगी, लेकिन कब ये मैं नहीं जानती।'

4 of 5
बीना कन्नन के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों आलिया और रणबीर की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साड़ी डिजाइनर बीना कन्नन के साथ दिखाई दिए थे। ये तस्वीर खुद बीना कन्नन ने शेयर की थी। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं। कई फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए आलिया और रणबीर से शादी की तारीख पूछ डाली थी। कुछ ने ये भी कह दिया था कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' में नजर आई थीं। इन दोनों फिल्मों में आलिया की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो अभिनेता जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एनिमल और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इस साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें