फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2023: ऑस्कर के मंच पर नाटू नाटू का जलवा, फिल्म की पूरी टीम के साथ विदेशियों ने जमकर किया डांस

Mon, 13 Mar 2023 08:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर - फोटो : social media
ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह चल रहा है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में आआरआर का नाटू नाटू गाना बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित है। अवॉर्ड समारोह में भी इस गाने की पूरी धाक जमी हुई है। विदेशियों ने इस गाने पर स्टेज पर परफर्म किया है। बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर के 'नाटू नाटू' की परफॉर्मेंस को ऑस्कर अवॉर्ड्स में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। दीपिका पादुकोण बतौर प्रिजेंटर स्टेज पर आईं। एक्ट्रेस ने जैसे ही 'नाटू नाटू' का जिक्र किया, तो ऑडिटोरियम में जबरदस्त शोर गूंज उठा।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
यह एक सांसे थमा देने वाला पल था, जब विदेशी डांसर्स ने ऑस्कर के स्टेज पर नाटू नाटू गाने पर अपने डांस स्किल्स दिखाए। अमेरिकी एक्टर-डांसर लॉरेन गोटलिब भी ट्रैक पर थिरकती नजर आईं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दर्शकों के सामने इस गाने की खूबियां बताईं और इसे धमाकेदार गाना बताया। सभी ने खड़े होकर इस गाने की तारीफ कीं और तालियां बजाईं।
विज्ञापन

3 of 5
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के मंच पर नाटू नाटू गाने का परिचय कराते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा कि, 'यह वो गाना है, जिसने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। अगर आप नाटू नाटू के बारे में नहीं जानते हैं तो अब आप जानने जा रहे हैं।' इसके बाद विदेशी स्टार्स ने इस गाने पर स्टेज पर प्रस्तुति दी।
Oscar Award 2023: डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड द एलिफेंट व्हिस्परर्स के नाम, जानें इसकी पूरी कहानी

4 of 5
जूनियर एनटीआर-एसएस राजामौली-राम चरण, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के मंच पर दीपिका पादुकोण शानदार अंदाज में नजर आईं। ब्लैक कलर के आउटफिट में दीपिका बेहद हसीन लग रही हैं। बता दें कि अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने काले रंग का ऑफ शोल्डर-फिश कट गाउन पहना है। उनके इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स भी अटैच हैं। एक्ट्रेस ने खुद भी इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द एलिफेंट व्हीस्पर्स - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ है। इस अवॉर्ड समारोह में भारत की झोली में भी एक अवॉर्ड आ चुका है। डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हीस्पर्स को अवॉर्ड मिला है। अब सबकी नजर नाटू नाटू पर टिकी हैं।
Oscars 2023 Winners: बेस्ट एनिमेटेड फिल्म बनी 'पिनोचियो', जानें और किस-किस की झोली में आया ऑस्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें