दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह 95वें ऑस्कर की शुरुआत हो चुकी है। इस अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट एक्ट्रेस ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी प्रोडक्शन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप और हेयर स्टाइल जैसी 24 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का हिट डांस ट्रैक नाटू नाटू अपनी कैटेगरी में सबसे आगे होने के साथ इस साल के ऑस्कर में भारत को मजबूती से रिप्रेजेंट कर रही है। इस अवॉर्ड शो के दौरान कलाकार अलग अलग अवतार में, अलग अंदाज में नजर आए हैं।