फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oppenheimer Controversy: तारीफ....विरोध और विवाद! जानिए क्या है 'ओपेनहाइमर' पर मचा बवाल?

Tue, 25 Jul 2023 11:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में एक अंग्रेजी फिल्म रिलीज हुई है, नाम है 'ओपेनहाइमर'। फिल्म दुनिया का पहला एटम बम बनाने वाले वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी पर आधारित है और इसका निर्देशन किया है क्रिस्टोफर नोलन ने। फिल्म की रिलीज के बाद क्रिटिक्स से इसे खूब अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक भी पूरे उत्साह के साथ यह फिल्म देखने सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिसकी गवाही फिल्म का कलेक्शन दे रहा है। मगर, तारीफों के बीच यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर विरोध कर रहे हैं। भारतीय सिनेमाजगत की हस्तियां भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। आखिर क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों फूट रहा भारतीय दर्शकों का गुस्सा?
बता दें कि भारतीय सिनेमाघरों में 22 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म के एक दृश्य की वजह से सारा विवाद शुरू हुआ है। 'ओपेनहाइमर' के एक सीन में अपने निजी पलों के दौरान लीड हीरो (सिलियन मर्फी) संस्कृत में लिखा एक वाक्य पढ़ते नजर आ रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि हीरो द्वारा पढ़ी गईं ये लाइनें भगवद् गीता से हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर विरोध के सुर गूंज रहे हैं और फिल्म से इस दृश्य को हटाए जाने की मांग की जा रही है। इस मामले पर कई सेलेब्स ने भी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

3 of 8
रामगोपाल वर्मा
रामगोपाल वर्मा ने किया यह ट्वीट
फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा है, 'विडंबना यह है कि एक अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक ओपेनहाइमर ने भगवत गीता पढ़ी है, जिस पर मुझे संदेह है कि 0.0000001% भारतीय भी इसे पढ़ते हैं।' फिल्म निर्माता के इस ट्वीट पर कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनकी क्लास लगाते दिख रहे हैं। 

4 of 8
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
'श्रीकृष्ण' को नहीं लगा कुछ भी आपत्तिजनक! 
सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले और भगवत गीता के श्लोकों का पाठ करने वाले नीतीश भारद्वाज ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'दर्शकों को ओपेनहाइमर की भावनात्मक स्थिति के दृश्य और भगवत गीता की इस पंक्ति को समझने की कोशिश करनी चाहिए।'
Oppenheimer Review:  सिनेमा के एवरेस्ट पर पहुंचे क्रिस्टोफर नोलन, ध्रुवतारा बने सिलियन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर
विज्ञापन

5 of 8
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विवाद के बाद अनुराग ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म को लेकर उठे विवाद के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। अनुराग ठाकुर ने न सिर्फ फिल्म से उस सीन को हटाने का निर्देश दिया है, बल्कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को भी आड़े हाथों लिया है। अनुराग ठाकुर ने इस आपत्तिजनक सीन पर सीबीएफसी से जवाब मांगा है। साथ ही निर्माताओं को इस विवादित सीन को मूवी से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

6 of 8
उदय माहुरकर - फोटो : अमर उजाला
मेकर्स के लिए लिखा गया खुला खत
इस सीन को लेकर भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर भी नोलन को एक खुला पत्र लिख चुके हैं। इसमें उन्होंने आपत्ति जताते हुए फिल्म से दृश्य को हटाने की अपील की है। सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक माहुरकर ने लिखा, 'हम अरबों हिंदुओं और पूज्य गीता द्वारा जीवन बदलने की शाश्वत परंपरा की ओर से आग्रह करते हैं कि वे इस पूज्य पुस्तक की गरिमा बनाए रखने और दुनियाभर में अपनी फिल्म से इस दृश्य को हटाने के लिए हर संभव प्रयास करें। यदि आप इस अपील को नजरअंदाज करना चुनते हैं तो इसे भारतीय सभ्यता पर जानबूझकर किया गया हमला माना जाएगा'।
विज्ञापन

7 of 8
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है आखिर दृश्य में?
बता दें कि फिल्म में एक सीन के दौरान फ्लोरेंस पग, किलियन मर्फी की बुक शेल्फ के पास जाती हैं और देखती है कि विज्ञान से जुड़ी तमाम किताबों के बीच एक अलग किताब रखी है। इस किताब को देखकर जब वह कुछ सवाल करती है तो ओपेनहाइमर इसे संस्कृत भाषा की किताब बताते हैं और उन श्लोकों को पढ़ने के लिए कहते हैं। इसके बाद सीन में दिखाया गया है कि महिला अपने पुरुष साथी के साथ अंतरंग पलों के दौरान जोर-जोर से भगवद् गीता पढ़ती है।
Oppenheimer: 'विडंबना है कि अमेरिकी वैज्ञानिक ने भगवद्गीता...' विवाद करने वालों पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज
विज्ञापन

8 of 8
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या सेंसर बोर्ड ने बरती ढील?
गौर करने वाली बात यह भी है कि फिल्म की रिलीज से पहले एक बातचीत के दौरान एक्टर सिलियन मर्फी ने खुद खुलासा किया था कि इस फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने भगवद गीता का पाठ किया। एक्टर की इस बात को सुनकर सभी ने खुशी मनाई। खबरें ऐसी भी आईं कि खुद वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर गीता से प्रभावित थे और उन्होंने संस्कृत सीखी थी। ऐसे में इस फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए सेंसर बोर्ड को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत थी, लेकिन बोर्ड की तरफ से फिल्म पर कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई। अब जब दर्शकों की तरफ से विरोध के सुर गूंज रहे हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि सेंसर बोर्ड क्या यूटर्न लेता है और सफाई में क्या कहता है!
Nitish Bharadwaj: नीतीश भाद्वाज ने 'ओपेनहाइमर' गीता विवाद पर दी प्रतिक्रिया, बोले- नोलन के मैसेज को समझें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें