हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता ओपी रल्हन के सम्मान में मुंबई में ओपी रल्हन चौक का उद्घाटन किया गया। ओपी रल्हन का हिंदी सिनेमा में बहुत योगदान रहा। उन्होंने फिल्म उद्योग को फूल और पत्थर, तलाश, बंदे हाथ, हलचल, पापी जैसी फिल्में दी। इसी के साथ ओपी रल्हन ने 1960, 1970 और 1980 के दशक में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। ओपी रल्हन चौक का उद्धाटन दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र के द्वारा किया गया। इस दौरान उद्घाटन समारोह में मनोरमा रल्हन, मुनेश रल्हन, अरमान रल्हान, राशी शाह, प्रदीप शाह और रूपल्ली पी शाह सहित पूरा रल्हन परिवार मौजूद था। इसके अलावा ज़ीनत अमान, प्रिया दत्त, बाबा सिद्दीकी, कलीम खान, साहिला चड्ढा, छाया मोमाया जैसी कई हस्तियां भी मौजूद रहीं।