कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को हर तरफ से सराहना मिल रही है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि लगभग हर शख्स फिल्म देखना चाह रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही इसी हचलच का हैकर्स फायदा उठाना चाह रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' डाउनलोड करने का कोई भी लिंक यदि आपके फोन में आता है तो उसे बिल्कुल भी क्लिक न करें। पुलिस का कहना है कि साइबर ठग इस तरह के काम करते हैं।