फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: 'ओएमजी 2' को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की घोषणा, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर देंगे 10 लाख

Sat, 12 Aug 2023 04:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ओएमजी 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का धमाकेदार शुरुआत के बावजूद इस फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है। समीक्षकों ने भी फिल्म की काफी सराहना की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में सुधार देने को मिल सकता है। इस बीच फिल्म को लेकर विरोध भी तेज हो गया है। 
Konkona Sen: कोंकणा सेन की मां ने नहीं दी थी रामायण-महाभारत देखने की इजाजत, एक्ट्रेस ने किया वजह का खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
ओएमजी 2 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अमित राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा के विषय पर आधारित है। यह फिल्म समाज के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाती नजर आ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने फिल्म में भगवान शिव के दूत के किरदार के लिए अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने या थूकने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

3 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द प्रिंट के हवाले से बताया गया है कि इनाम की घोषणा हिंदू संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने की थी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आगरा में अक्षय कुमार का पुतला और फिल्म के पोस्टर भी जलाए। बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्म में भोलेनाथ के दूत की भूमिका निभाई है। पाराशर के मुताबिक, फिल्म 'भगवान की छवि को धूमिल करती है।'

4 of 5
ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम - फोटो : social media
संगठन ने ओएमजी 2 पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि ओएमजी 2 तब से विवादों में है, जब से निर्माताओं ने इसके पोस्टर जारी किए हैं। सीबीएफसी में फिल्म की शिकायत के बाद इस फिल्म पर कई कट लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साथ ही, बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। कई संशोधनों और सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी के बाद अब यह फिल्म थिएटर्स तक पहुंच चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला गदर 2 से है। सनी देओल की इस फिल्म ने पहले दिन जबर्दस्त कलेक्शन किया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Bhaiyaaji: 'बंदा' के बाद मनोज बाजपेयी को मिला अपूर्व सिंह कार्की की फिल्म का ऑफर, इस रोल में दिखेंगे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें