सोमवार की रात केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ यानी ‘ओएमजी 2’ को सिर्फ वयस्कों के लिए प्रमाण पत्र के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन की अनुमति देने की सूचना अपनी वेबसाइट पर साझा की। मंगलवार की सुबह से हर तरफ यही चर्चा है कि फिल्म को बिना किसी कट के ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। लेकिन, हकीकत ये है कि जो फिल्म सेंसर ने पास की है, वह पूरी तरह से बदली हुई फिल्म है और मूल फिल्म से लेकर पास हुई फिल्म तक आने में इसके मेकर्स ने करीब दो दर्जन से ज्यादा बदलाव किए हैं।