फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyami Kher: घूमने के लिए साथी की नहीं हौसले की जरूरत, सैयामी खेर ने इटली प्रवास पर खुद ही शूट की फिल्म

Tue, 01 Aug 2023 01:29 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में वे दिन अब बीत रहे है जब यहां काम करने वाली हर अभिनेत्री को किसी न किसी हीरो के कंधे की जरूरत होती थी। नए दौर की नई अभिनेत्रियों को समझ आन लगा है कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले सिर्फ सुर्खियां हासिल करने के लिए रचा गया प्यार अब दर्शकों को रास नहीं आता है। नोरा फतेही तो इस बारे में खुलकर बातें भी करने लगी हैं कि कैसे उनकी प्रचार टीम ने सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए एक हीरो से ‘रिश्ते’ जोड़ने का सुझाव दिया था। सिर्फ सुर्खियों के लिए ऐसा करके भी कुछ हासिल नहीं होता, ये सबक ताजा ताजा अभी तमन्ना भाटिया ने सीखा है। इन सबसे इतर अभिनेत्री सैयामी खेर का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही जलवा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैयामी की नई फिल्म ‘घूमर’ का फर्स्ट लुक सोमवार को सामने आ गया है। और, इस फिल्म की रिलीज से पहले सैयामी लंबी छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। अपनी इस ट्रिप को सैयामी ने खुद ही फिल्माया भी है और उनकी कोशिश इसे एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की तरह रिलीज करने की है।
विज्ञापन

3 of 5
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री सैयामी खेर ने इटली की अपनी इस ट्रिप को यादगार बनाने के लिए इसे आईफोन और गोप्रो की मदद से शूट किया है। इस दौरान इतालवी पहाड़ी इलाके को पार करने के लिए उन्होंने माउंटेन साइकिल चलाई और इटली के कस्बों, पहाड़ों, समुद्र तट और ग्रामीण में कोई ढाई हफ्ते बिताए। सैयामी चाहती हैं कि भारत में भी लोग छोटी दूरी के आवागमन के लिए साइकिल को तवज्जो दें और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म मैंने राजेश खन्ना की 'आराधना' देखी, भाषा विवाद सिर्फ राजनीतिक पार्टियों की देन

4 of 5
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैयामी कहती हैं, ‘यह मेरे जीवन की सबसे अच्छी यात्राओं में से एक रही है और यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे लेकर मैं सबसे ज्यादा उत्साहित थी।' अपनी इस यात्रा के दौरान सैयामी खेर ने 300 किमी से अधिक साइकिल चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह कहती हैं, '300 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करने में मुझे बिल्कुल भी समस्या नहीं हुई। हां, कहीं कहीं सामान के साथ साइकिल को चढ़ाई पर ले जाना था तो ये थोड़ी चिंता की बात थी लेकिन जैसे ही मैंने अपना पहला पड़ाव पार किया, सब आसान होता गया। मैंने पहले दिन सिर्फ दो किमी साइकिल चलाई और फिर ये दूरी मैं धीरे धीरे बढ़ाती गई।’ 

यह भी पढ़ें:  हुमा की तारीफ करती नजर आईं अश्विनी अय्यर, बोलीं- 'तरला' के लिए वही थीं पहली पसंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें