फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से 'सगाई' कर चर्चा में आया था ये एक्टर, आज है इतना बड़ा कार्टूनिस्ट और लेखक

Wed, 31 May 2017 09:17 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
ऑलिवियर संजय - फोटो : oliviersanjaylafont.blogspot.in
क्या आप सभी को फिल्म '3 इडियट्स' में करीना कपूर का वो मंगेतर याद है जो बात-बात पर चीजों को पैसों से आंकने लगता है ? जिसके लिए पैसे ही सबकुछ हैं ? आमिर खान, आर. माधवन और करीना कपूर जैसे स्टार्स के बीच भी करीना का मंगेतर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

2 of 11
ऑलिवियर संजय
पर क्या आप जानते हैं कि करीना के मंगेतर का रोल प्ले करने वाला वो लड़का असल में कौन है ? आजकल क्या काम कर रहा है ?
विज्ञापन

3 of 11
ऑलिवियर संजय
करीना के मंगेतर का रोल निभाया था ऑलिवियर संजय लफोंट ने। ऑलिवियर संजय  ने '3 इंडियट्स' में ये किरदार इतने इंप्रेसिव तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें प्राइस टैग के नाम से पहचानते हैं...लेकिन असल में ऑलिवियर संजय एक जाने-माने लेखक हैं जो 'वॉरियर' नाम की एक नॉवेल लिख चुके हैं।

4 of 11
ऑलिवियर संजय
उनकी इस नॉवेल को 2014 की 20 सबसे बेहतरीन फिक्शन नॉवेल्स में भी शामिल किया गया। फिक्शन की दुनिया में ऑलिवियर संजय आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ऑलिवियर संजय
ऑलिवियर संजय एक हरफनमौला इंसान हैं। लेखक के अलावा वो थियेटर की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने थियेटर से ही की। इसके अलावा विज्ञापन की दुनिया में भी ऑलिवियर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

6 of 11
ऑलिवियर संजय - फोटो : oliviersanjaylafont.blogspot.in
80 से भी ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए वो विज्ञापन कर चुके हैं। इसके अलावा टीवी सीरीज 'क्या कहें' में भी वो नजर आए जिसे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने होस्ट किया।
विज्ञापन

7 of 11
ऑलिवियर संजय - फोटो : oliviersanjaylafont.blogspot.in
आज ऑलिवियर संजय की पहचान एक मॉडल, एक्टर, लेखक और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर हैं। एक ही पैकेट में इतने सारे टैलेंट हैं कि आप भी चकरा जाएंगे। मैन्स वर्ल्ड मैग्जीन के अलावा मैन्स हेल्थ मैग्जीन में वो एक कॉलमनिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।

8 of 11
ऑलिवियर संजय - फोटो : oliviersanjaylafont.blogspot.in
कॉलमनिस्ट के अलावा ऑलिवियर संजय  एक बेहतरीन कार्टूनिस्ट भी हैं। उनकी हर एक विधा निराली और नायाब है जो किसी को भी हैरान कर देगी।

9 of 11
ऑलिवियर संजय
ऑलिवियर संजय ने कोलगेट यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप के आधार पर एडमिशन लिया और वहां से थियेटर और इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री हासिल की। इसके बाद वो दिल्ली आ गए और यहां 2004 में उन्होंने अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'हरी ओम' की कहानी लिखी जिसमें एके हंगल और विजय राज जैसे स्टार नजर आए।

ऑलिवियर संजय  ने अपनी एक्टिंग का हुनर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं दिखाया बल्कि कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी वो अपना करिश्मा दिखा चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने '3 इडियट्स' के अलावा 'गुजारिश' और 'पा' में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें