फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर क्या ‘ओ रोमियो’ पर बरसा प्यार? जानें ‘तू या मैं’ और बाकी फिल्मों ने शनिवार को कितनी की कमाई?

Sun, 15 Feb 2026 07:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: कल वीकएंड होने के साथ वैलेंटाइन डे भी था, ऐसे में फिल्मों के लिए कमाई करने का बढ़िया मौका था, खासकर रोमांटिक ड्राम के लिए। क्या ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों को शनिवार को दर्शकों को प्या मिला? जानिए, साथ ही बाकी फिल्मों ने वीकएंड पर कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विशाल भारद्वाज निर्देशित और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए वैलेंटाइन डे का दिन कैसा रहा? क्या इस फिल्म ने अपने कलेक्शन में शनिवार को इजाफा किया। साथ ही शुक्रवार को साथ में रिलीज हुई ‘तू या मैं’ ने कितना कमाया है। इसके अलावा कई दिनों से सिनेमाघरों में मौजूद ‘वध 2’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा, जानिए? 



 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

‘ओ रोमियो’ ने दूसरे दिन की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार और वैलेंटाइन होने के बावजूद इस फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल नहीं आया। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है। शाहिद कपूर की फिल्म को लेकर दर्शकों को जबरदस्त क्रेज दिख नहीं रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'तू या मैं' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘तू या मैं’ की कमाई में बढ़ोतरी
रोमांटिक थ्रिलर मूवी ‘तू या मैं’ ने दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इसने सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार और वैलेंटाइन का फायदा उठाते हुए इस फिल्म की कमाई में मामूली उछाल दिखा है। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव ने लीड रोल किए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 2 करोड़ रुपये हुआ है। 

4 of 5
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शनिवार को ‘वध 2’ ने की कितनी कमाई? 
फिल्म ‘वध 2’ को सिनेमाघरों में नौ दिन हो चुके हैं। नौवें दिन इसका कलेक्शन लाखों में सिमट कर रह गया है। फिल्म ने शनिवार को सिर्फ 11 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन इसने 4 लाख रुपये ही कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.60 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘वध 2’ फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा लीड रोल में दिखाई दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ के लिए कैसा रहा वीकएंड?
फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 16वें दिन सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 43.15 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘बॉर्डर 2’ को भी सिनेमाघरों में 23 दिन हो चुके हैं। शनिवार को इसने 1.90 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। जबकि शुक्रवार को 80 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 320.45 करोड़ रुपये हो चुका है। इन फिल्मों ने भी वीकएंड का फायदा उठाया और अपने कलेक्शन में इजाफा किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें