फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 5वें दिन कैसा रहा ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन, जानें ‘तू या मैं’ समेत बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 18 Feb 2026 08:08 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन दर्शकों का रुझान हालिया रिलीज फिल्मों की ओर ज्यादा है। जिसमें शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन ड्रामा 'ओ रोमियों' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' शामिल है। जानिए नई रिलीज 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है। इसके साथ ही जानें 'वध 2', 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन का हाल।
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ दर्शकों को पसंद आ रही है। आज फिल्म की रिलीज को पूरे छह दिन हो चुके हैं। वहीं इसी दिन साथ में रिलीज हुई फिल्म 'तू या मैं' दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है। जानिए 'ओ रोमियो', 'तू या मैं' के अलावा 'वध 2', ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो'
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'ओ रोमियो' ने पहले दिन शुक्रवार को 8.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपना खाता खोला। 'ओ रोमियो' को वीकएंड का भरपूर फायदा मिला और फिल्म ने शनिवार को 12.65 करोड़ रुपये और रविवार को 9 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 4.85 करोड़ रुपये और मंगलवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

3 of 6
'तू या मैं' - फोटो : इंस्टाग्राम-@shanayakapoor02
'तू या मैं'
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म ने पहले दिन 60 लाख रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये और रविवार को 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 40 लाख रुपए कमाए। वहीं मंगलवार को 5वें दिन 'तू या मैं' ने 45 लाख कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 3.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।

4 of 6
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'वध 2'
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म 'वध 2' ने शनिवार को सिर्फ 11 लाख रुपये और रविवार को सिर्फ 7 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। इस फिल्म ने सोमवार को 2 लाख रुपए और 12वें दिन 2 लाख रुपये की कमाई की है। अब तक 'वध 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 3.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
मर्दानी 3 - फोटो : X
'मर्दानी 3'
30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने शनिवार को 16वें दिन 1.65 करोड़ रुपये और 17वें दिन 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने 18वें दिन 50 लाख रुपये और 19वें दिन 60 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 45.35 करोड़ रुपये का करोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉर्डर 2 - फोटो : X
'बॉर्डर 2'
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शनिवार को 23वें दिन फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये और रविवार को 24वें दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 25वें दिन 60 लाख रुपये और 26वें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की है। 'बॉर्डर 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 323.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें