फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ के करीब पहुंची 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन

Fri, 20 Feb 2026 10:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

O Romeo Collection Day 8: ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। हालांकि, स्लो ओपनिंग के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने वीकडेज में कमाल का कलेक्शन किया है। जानें आज आठवें दिन फिल्म ने कितने की कमाई की है। 
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : अमर उजाला
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें आज इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने आठवें दिन कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 6
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
हफ्ते भर दमदार रही 'ओ रोमियो'
  • पहले दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की। इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर रही।
  • दूसरे दिन फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने शनिवार को 12.65 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया। 
  • रविवार होने के बावजूद भी तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • छठे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये और सातवें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • 'ओ रोमियो' ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 47.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का आठवें दिन का कलेक्शन
विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' ने आज शुक्रवार को आठवें दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 49.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

4 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' की कहानी
'ओ रोमियो' फिल्म हसीन उस्तारा की कहानी है, जिसका किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गैंगस्टर हुसैन उस्तारा के जीवन पर आधारित है। शाहिद कपूर एक हत्यारे के रूप में नजर आते हैं, जिसे अफशा से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है। फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' की कास्ट
'ओ रोमियो' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए, जबकि विक्रांत मैसी एक विशेष भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@vishalrbhardwaj
पहले भी साथ में काम कर चुके हैं शाहिद और विशाल
शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी ने बॉलीवुड में अब तक कुल चार फिल्में की हैं। शाहिद और विशाल ने पहली बार साल 2009 में फिल्म 'कमीने' में साथ काम किया था। इस फिल्म में शाहिद को पहली बार फैंस ने दमदार और गैंगस्टर लुक में देखा था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 
  • कमीने- 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद ने डबल रोल निभाया था। यह शाहिद की सफल फिल्मों में से एक है। 
  • हैदर- 2014 में रिलीज हुई विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' पर आधारित फिल्म 'हैदर' विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद की दूसरी फिल्म है।
  • रंगून- 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगून' एक वॉर ड्रामा फिल्म थी। जो ज्यादा सफल नहीं रही।
  • ओ रोमियो- एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जो वैलेंटाइन डे के आसपास 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई है। यह विशाल और शाहिद की एक साथ चौथी फिल्म है। 
यह भी पढ़ें: दर्शकों को कैसी लगी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में', जानें पहले दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें