फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘अस्सी’ की कहानी दर्शकों को झकझोर सकी? जानें ओपनिंग डे पर तापसी पन्नू की फिल्म ने कितना कमाया?

Fri, 20 Feb 2026 09:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Assi Day 1 Collection: शुक्रवार को तापसी पन्नू स्टारर और अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज हुई। जानिए, फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया है? 

 

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का मुकाबला करने के लिए तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है। क्या यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई? क्या रहा फिल्म ‘अस्सी’ का ओपनिंग डे कलेक्शन? जानिए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पहले दिन किया कितना कलेक्शन? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ ने पहले दिन कोई धमाकेदार कलेक्शन नहीं किया है। झकझोर देने वाली कहानी के बावजूद फिल्म को सिर्फ 70 लाख रुपये की कमाई हुई। यह फिल्म का शुरुआती आंकड़ा है। रात भर में इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म ‘अस्सी’ की कहानी रेप पीड़िता के कानूनी संघर्ष को दिखाती है। समाज का घिनौना चेहरा हमारे सामने लाती है। फिल्म में कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, तापसी पन्नू, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी का अभिनय दमदार है। अनुभव सिन्हा ने अपने निर्देशन के जरिए कानूनी व्यवस्था की खामियाें, रेप पीड़िता के साथ होने वाले व्यवहार को बखूबी दिखाया है। 

4 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्यों फिल्म दर्शकों को नहीं भायी? 
फिल्म ‘अस्सी’ जरूरी सोशल इश्यूज पर बात करती है लेकिन फिल्म सेकंड हाफ के बाद कुछ कमजोर नजर आती है। फिल्म में कुछ बातें लॉजिक से दूर हैं। शायद यही वजह रही हो कि दर्शकों की रुचि फिल्म में कम दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee
‘ओ रोमियो’ को टक्कर नहीं दे सकी ‘अस्सी’
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी सिनेमाघरों में आठ दिन हो चुके हैं। आज इसने 1.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि इसका कुल कलेक्शन 48.53 करोड़ रुपये हाे चुका है। ऐसे में देखें तो फिल्म ‘अस्सी’ शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को टक्कर नहीं दे सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें