फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के निधन के अगले ही दिन सलून जाने पर ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Wed, 29 May 2019 03:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nysa devgan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। वजह है दादा वीरू देवगन के निधन के अगले ही दिन सलून में नजर आना। वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद उनकी पोती यानि निसा देवगन की तस्वीरें भी सामने आयी हैं, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
nysa devgan - फोटो : instagram
सामने आई तस्वीरों में नीसा ब्राउन कार्गो पैंट, वाइट टॉप और वाइट स्नीकर्स में कैमरे को देखकर मुस्कुराती नजर आईं। फिर क्या था तस्वीर सामने आने की ही देर थी। शुरू हो गया सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला। 
 
विज्ञापन

3 of 5
nysa devgan - फोटो : Twitter
यूजर्स इस तस्वीर को लेकर नीसा की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि बॉलीवुड सेलेब्स के अंदर संवेदनाएं ही खत्म हो गई हैं। एक यूजर्स ने कमेंट किया कि अभी दादा (ग्रैंडफादर) का निधन हुआ और इसके बाद भी वह सलून सेशन के लिए चली गईं। एक ने लिखा- बहुत निराशाजनक आप कुछ दिन बाद सलून जा सकती थीं।

4 of 5
nysa devgan - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- कोई फर्क ही नहीं पड़ता इसे..क्या संस्कार दिए हैं। एक ने लिखा- अगर ये सच है तो इससे ज्यादा चीप कुछ नहीं हो सकता। बता दें कुछ यूजर्स निसा का सपोर्ट करते हुए ये भी कह रहे हैं कि ये तस्वीर पुरानी है। निसा को ट्रोल करने के लिए इस तस्वीर का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
बता दें अजय के पिता और बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार पर इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान काजोल (Kajol) का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने ससुर के निधन पर फूट-फूटकर रो रही हैं और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) उन्हें सहारा देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें