अजय देवगन और काजोल का परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है । पिछले दिनों अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया । वीरू देवगन पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। अब देवगन परिवार से एक और बुरी खबर आई है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kajol
- फोटो : social media
दरअसल, काजोल के ससुर के निधन के बाद से उनकी मां तनूजा भी अस्पताल में भर्ती हैं । हाल ही में काजोल को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया । अभी काजोल अपने ससुर के निधन के गम से बाहर नहीं आ पाई हैं। वो अस्पताल के बाहर परेशान लग रही थीं ।
विज्ञापन
3 of 5
kajol
- फोटो : social media
काजोल की मां तनूजा को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है । बता दें कि वीरू देवगन के फ्यूनरल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं । एक वीडियो में काजोल, ऐश्वर्या के गले लगकर रोती दिखी थीं ।
4 of 5
ajay devgan, veeru devgan
- फोटो : Twitter
अजय देवगन ने अपने पिता की अर्थी को कांधा दिया था । वीरू देवगन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया । निधन की खबर के बाद से अजय देवगन के घर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का तांता लगा हुआ है । बता दें कि वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं।
एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया। वीरू देवगन ने 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'विजय पथ', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहागा', 'खून भरी मांग' जैसी कई फिल्मों के स्टंट सीन डायरेक्ट किए हैं।उन्हें पब्लिक में आखिरी बार फरवरी 2019 में अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था।