सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। वजह है दादा वीरू देवगन के निधन के अगले ही दिन सलून में नजर आना। वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद उनकी पोती यानि निसा देवगन की तस्वीरें भी सामने आयी हैं, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।